कांग्रेस पार्षद ने निजी खर्च से हरिद्वार में सूखी नदी पर लगवाए सुरक्षा जाल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरी हरिद्वार के वार्ड 4 के कांग्रेस पार्षद महावीर वशिष्ठ ने अपने निजी खर्च से सूखी नदी पर सुरक्षा जाल लगवाकर जनसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार सूखी नदी पर लगे सुरक्षा जाल पिछले लगभग छह माह से क्षतिग्रस्त होकर नदी में पड़े थे। इससे नदी में गंदगी का अंबार लगने के साथ ही बरसात के दौरान तेज बहाव में जाल बह जाने की आशंका बनी हुई थी। स्थानीय लोगों को भी इससे लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पार्षद महावीर वशिष्ठ ने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय उदासीनता को देखते हुए उन्होंने स्वयं पहल करते हुए अपने निजी संसाधनों से सुरक्षा जाल लगाने का निर्णय लिया। उन्होंने केवल कार्य शुरू ही नहीं कराया, बल्कि रात करीब 12 बजे तक स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर पूरे कार्य की निगरानी की और कार्य पूर्ण होने के बाद ही वहां से लौटे। पार्षद की इस पहल की क्षेत्रवासियों सराहना करते हुए कहा कि जब विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने में पीछे रह गया, तब जनप्रतिनिधि ने आगे बढ़कर जनता की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल समाधान कराया। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य इसी तत्परता के साथ किए जाते रहेंगे।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा

मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो 2026 आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा

मुजफ्फरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के माध्यम से ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में पितरों के निमित्त तर्पण के साथ कौवे और गाय को भोजन कराने की परंपरा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार कौवे और गाय को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में बनाए गए पकवान और भोजन का कुछ हिस्सा

जल्द कराया जाए श्री बालाजी मंदिर घाट का निर्माण-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के संस्थापक डा.केपीएस चौहान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर घाट निर्माण कार्य का शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय

ग्राम कटारपुर में “गौतीर्थ” बने : महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम कटारपुर में गौसेवक शहीद स्थल को “गौतीर्थ” के रूप में विकसित किये जाने की सरकार से मांग की गई है, इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज (बड़ा उदासीन अखाड़ा) पीठाधीश्वर सन्त मण्डल आश्रम (भीमगौड़ा) ने कटारपुर गांव में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की ओर गौमाता को अंग्रेजों के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal