पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लगातार हो रहे पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, नकल माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए, परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाए, लंबित भर्तियों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा बार-बार उत्पन्न होने वाली अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही प्रतियोगी परीक्षार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए स्थायी एवं प्रभावी राष्ट्रीय नीति बनाने की भी मांग की। महानगर कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे इस अन्याय पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी युवाओं के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष और तेज करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयोजन में आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि देशभर में लगातार पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी के मामले सामने आ रहे हैं। इसे रोकने में नाकाम सिद्ध हुए शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि वर्षों की कठिन मेहनत और अथक परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षााओं की तैयारी करने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को निराशा और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं का सरकारी संस्थाओं पर विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है और उनके भविष्य पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान और प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती घोटाले देश के करोड़ों युवाओं के सपनों को कुचलने का कार्य कर रहे हैं। एससी एसटी विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है। पार्षद नौमान अंसारी और पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि उत्तराखंड सहित देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवाद लगातार बढ़ रहे हैं, इससे योग्य एवं मेहनती अभ्यर्थियों का मनोबल टूट रहा है और बेरोजगार युवाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि हाल ही में प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव से जुड़ी दुखद घटनाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह ने कहा कि पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। नकल माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए, परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित, सुमन अग्रवाल, पार्षद महावीर वशिष्ठ, बीपीएस तेजियान, विजय प्रजापति, उज्जवल वालिया, हिमांशु राजपूत, मोहित अरियाल, रितेश पांडेय, नंदन शाह, गौरव गोस्वामी, नागेश रावत, मनोज अग्रवाल आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा

मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो 2026 आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा

मुजफ्फरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के माध्यम से ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में पितरों के निमित्त तर्पण के साथ कौवे और गाय को भोजन कराने की परंपरा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार कौवे और गाय को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में बनाए गए पकवान और भोजन का कुछ हिस्सा

जल्द कराया जाए श्री बालाजी मंदिर घाट का निर्माण-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के संस्थापक डा.केपीएस चौहान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर घाट निर्माण कार्य का शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय

ग्राम कटारपुर में “गौतीर्थ” बने : महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम कटारपुर में गौसेवक शहीद स्थल को “गौतीर्थ” के रूप में विकसित किये जाने की सरकार से मांग की गई है, इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज (बड़ा उदासीन अखाड़ा) पीठाधीश्वर सन्त मण्डल आश्रम (भीमगौड़ा) ने कटारपुर गांव में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की ओर गौमाता को अंग्रेजों के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal