अयोध्या (रिपोर्टर)। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़े मामले में दाखिल जनहित याचिका (पीआईएल) पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में 6 जुलाई को सुनवाई होने की संभावना है। याचिका में मामले की सीबीआई जांच कराने और मंदिर में प्राप्त नकद दान, सोने-चांदी के आभूषणों व अन्य कीमती वस्तुओं का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से ऑडिट कराने की मांग की गई है। स्थानीय अधिवक्ता मोहित अशोक द्वारा दाखिल याचिका में आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कराने और जांच पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की निगरानी में कराने का अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस प्रकरण से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच और ऑडिट आवश्यक है। याचिका में केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, सीबीआई, कैग और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पक्षकार बनाया गया है।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा






