भारत की नई रिफाइनरी, देश में नहीं होगी अब पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी

Share :

नई दिल्ली (रिपोर्टर)। भारत की नई रिफाइनरी का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने जा रहे हैं, जिसके बाद देश में अब पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं होगी। लंबे समय से देश में पहले यूक्रेन-रूस युद्ध और उसके बाद पश्चिम एशिया संकट ने विश्व में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर कई तरह से सवाल उठा दिए हैं। इन घटनाक्रमों ने कच्चे तेल और ईंधन की वैश्विक उपलब्धता पर गंभीर प्रभाव डाला है, जिससे कई देशों में उत्पादन और निर्यात प्रभावित हुआ है। ऐसे में भारत ने अपनी रिफाइनरी क्षमता को और गति देने के संकेत दिए हैं, जो ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बाड़मेर (पचपदरा, बालोतरा) में इस कड़ी में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) की नई ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन करने जा रहे है। यह रिफाइनरी इंडियन आयल (आईओसी) की परादीप रिफाइनरी (2016) के बाद पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी व पेट्रोरसायन कॉम्प्लेक्स है। 90 लाख मैट्रिक टन सालाना की रिफाइनिंग क्षमता व 24 लाख मैट्रिक टन सालाना (एमएमपीटीए) पेट्रोरसायन क्षमता वाली इस परियोजना की कुल लागत 79,459 करोड़ रुपये की है। इससे वैश्विक बाजार में पेट्रो उत्पादों (पेट्रोल,डीजल आदि) की बिक्री करने में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।
पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि इस परियोजना का समय बेहद उपयुक्त है। अमेरिका में 1976 के बाद कोई बड़ी ग्रीनफील्ड रिफाइनरी नहीं बनी है। यूरोप में रिफाइनरियां बंद हो रही हैं। वहां वर्ष 2030 तक 10-15 लाख बैरल रोजाना की क्षमता बंद होने की बात हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय एनर्जी एजेंसी (आइईए) की पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक वैश्विक स्तर पर 42 लाख बैरल प्रतिदिन नई रिफाइनिंग क्षमता जोड़ी जाएगी जबकि इस दौरान 16 लाख बैरल रोजाना क्षमता की रिफाइनरियां बंद भी होंगी। असलियत में रिफाइरी क्षमता में वृद्धि मांग से ज्यादा होगी।
चीन व भारत में ही मुख्य तौर पर नई रिफाइनरी लगेंगी लेकिन अब चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में आशा से ज्यादा वृद्धि के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि वह नई रिफाइनरी क्षमता पर ब्रेक लगाएगा। दूसरी तरफ, भारत में और नई रिफाइनरियों की संभावनाएं भी तलाश रहा है। सरकार की योजना के तहत बाड़मेर के बाद आंध्र प्रदेश में रामायपट्टनम के पास बीपीसीएल-ओआईएल की प्रस्तावित रिफाइनरी, गुजरात में ओएनजीसी की संभावित ग्रीनफील्ड परियोजना और विभिन्न रिफाइनरियों की क्षमता में और विस्तार (बरौनी, नुमालीगढ़, पानीपत आदि) पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लक्ष्य यह है कि 2028 तक कुल रिफाइनिंग क्षमता को करीब 31 करोड़ मैट्रिक टन सालाना हो जाए। देश में अभी 23 रिफाइनरियां हैं जिनकी कुल क्षमता 25.8 करोड़ मैट्रिक टन सालाना है।

छात्रों ने जाना नये औद्योगिक परिवर्तनों के बारे में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमित कुमार सिंघल द्वारा (“From Blue Print to Balance Sheet: Transforming Engineering and Architecture into Leadership Career”) विषय पर छात्रों को व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान के

जग्गाहेड़ी टोल विवाद के बाद प्रदर्शन, कंपनी के प्रबंधक समेत अन्य टोलकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के शामली रोड पर तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर बने जग्गाहेड़ी स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता की ओर से टोल कंपनी के ठेकेदार प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने टोल प्लाजा से एक थार गाड़ी को भी

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से श्रद्धा एवं भक्तिभाव से निकाली गई श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में नई मंडी के चौड़ी गली स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से शनिवार को 1008 श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ निकाली गई। प्रातःकाल भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में परंपरानुसार सर्वप्रथम झंडारोहण का सौभाग्य अर्जुन जैन

जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं : डा उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर पूज्य संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि जो मर्यादा में रहकर जीवन जीते हैं वे सुर हैं और जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के सत्कर्म ही परलोक जाते हैं सांसारिक धन दौलत नहीं। मनुष्य का जीवन धन उसके द्वारा किया गया पुरुषार्थ

आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किया आंगन मिलन कार्यक्रम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर स्थित कसाबान आंगनबाड़ी केंद्र-3 पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव खुर्रम मलिक ने सानिया को महालक्ष्मी किट प्रदान की। इस अवसर पर सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते

कांग्रेस को उत्तराखडं में भी मिलेगा इमरान मसूद की नियुक्ति का लाभ-मकबूल कुरैशी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी के आवास पर बैठक आयोजित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आराधना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal