मुजफ्फरनगर के पचेंडा रोड स्थित पी.आर. पब्लिक स्कूल के पांच छात्र छात्राओं ने जेईई मेंस प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की ।सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अभिनव गोयल 98.54%,श्लोक भारद्वाज 97.34,तरनजीत सिंह 87%,रितिका शर्मा 92.8%और दैवज्ञ गोयल97.74% शामिल है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया। यह सफलता प्राप्त कर विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय ,अपने माता-पिता और अपने शिक्षकों का नाम रोशन किया। स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जीवन में आगे ऐसे ही लक्ष्य निर्धारित करके सफलता प्राप्त करनी है। यह हमारे विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। यह एक उत्कृष्ट उपलब्धि और गर्व का क्षण है ।उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल और डायरेक्टर अनघ सिंघल जी ने बच्चों को उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






