फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स, श्री राम कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर किया कॉलेज का नाम रोशन

Share :

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज की फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में महामहिम राज्यपाल द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह (2025-2026) से पूर्व 29 एवं 30 जुलाई को आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 21 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्री राम कॉलेज की छात्रा रितिका वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 21 कॉलेजों के प्रतिभागियों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें यह पुरस्कार माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई.के. द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. राजीव कुमार एवं निर्णायक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
वहीं श्री राम कॉलेज के छात्र मयंक सैनी एवं तनु पुंडीर को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स के डायरेक्टर डॉ. मनोज धीमान ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी लगन, मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर लगातार कठिन परिश्रम करते हैं तो सफलता की राह आसान हो जाती है। श्री राम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रेरणा मित्तल ने भी विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर फ़ाइन आर्ट्स विभाग के सभी फैकल्टी सदस्यों मीनाक्षी काकरान, डॉ. अनु, रीना त्यागी, रजनीकांत, पुन्नू पुंडीर एवं मुक्ता सैनी ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई