2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी में बनेगी सपा की सरकार-डा.राजेंद्र पाराशर

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ललतारौ पुल स्थित शहर कार्यालय पर केक काटा और एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पराशर एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता ने मां गंगा से अखिलेश यादव की दीर्घायू की कामना करते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो, लैपटॉप वितरण और 1090 वूमेन पावर लाइन जैसे विकास कार्यों को आज भी याद किया जाता है। राजेंद्र पराशर एवं लव दत्ता ने दावा किया कि सभी वर्गों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और जनता के हितों की आवाज बुलंद कर रहे अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा परेशान हो गयी है। जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी और लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव समाजवादी सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई-बेरोजगारी से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है और निश्चित रूप से बदलाव चाहती है। प्रदेश सचिव मशकूर कुरैशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती। अखिलेश यादव युवाओं के दिल में राज करते हैं और निश्चित रूप से देश के युवा ही राजनीति में बदलाव करेंगे। मां गंगा के आशीर्वाद से अखिलेश यादव पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान गफ्फार अंसारी, मोहम्मद अली, पल्लव गुप्ता, टीशू गुप्ता, विजय कश्यप, उमेश शर्मा, अजय अग्रवाल, शौकीन, अनिल चौधरी, श्रवण कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई