अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वंे जन्म दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव के संयोजन में कांवड़ पटरी मार्ग पर पौधारोपण कर मां गंगा से अखिलेश यादव की दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान एवं युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का चहंुमुखी विकास किया। उनके कार्यकाल में सभी वर्गों को समान रूप से योजनाओं का लाभ मिला। आज भी उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के कार्यकाल की सराहना करती है। आशीष यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से समाज को प्रत्येक वर्ग परेशान है। आसमान छू रही महंगाई को नियंत्रित करने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। युवा वर्ग बेरोजगारी से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की जनता परिवर्तन चाहती है और भगवान राम के मंदिर में दान का पैसा चोरी करने वालों को माफ नहीं करेगी। अखिलेश यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को चंदा चोरी का जवाब देगी। जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी एवं लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। शोषितों, वंचितों, दलित, पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे अखिलेश यादव राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं। उन्होंने मां गंगा से अखिलेश दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सुमित तिवारी, आसाराम यादव, अभि यादव, मोहम्मद अली, प्रिंस यादव, आदेश उपाध्याय, दीक्षांत शर्मा, शिबू कश्यप, राजेश कुमार, आदित्य यादव, अंकित यादव, शिवराम, विक्की सैनी, गफ्फार अंसारी, विकास यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई