समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाना ही सच्ची मानवता है-डा.विशाल गर्ग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग रोटरी नववर्ष के अवसर पर रोटरी क्लब कनखल द्वारा अन्नपूर्णा दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की और पातंजल योगधाम में निवासरत बच्चों के लिए राशन, दाल, चावल, आटा एवं सब्जियों की व्यवस्था कर सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश दिया। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाना ही सच्ची मानवता है। रोटरी क्लब कनखल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना कि वे सभी को स्वस्थ, सुखी एवं समाजसेवा के ऐसे कार्यों के लिए सदैव प्रेरित करती रहें। इस दौरान रोटरी क्लब कनखल के प्रधान राजीव अरोड़ा, सचिव मनोज सुबुद्धि, असिस्टेंट गवर्नर चेतन घई ने कहा कि सेवा ही रोटरी क्लब का उद्देश्य है। विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से संगठन समाज की सेवा में योगदान कर रहा है। कार्यक्रम में प्रदीप अग्रवाल, हरपाल सिंह, डा.तनुज गर्ग, अक्षय अग्रवाल, नरेश रानी गर्ग, सिमरनजीत कौर, अनूपा, सुबुद्धि, सौम्या गर्ग, ममता अरोड़ा, रघुवीर महाराज आदि शामिल रहे।

नगर में धूमधाम से निकाली श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 42 वें “श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार दो अक्टूबर को नगर में धूमधाम से श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नई मंडी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा।देर रात टाउन हॉल पर पहुंचकर संपन्न हुई। नई

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश

गांधी घूमे कालेज में, दुहराया खुद भी रहो साफ और समाज को भी रखो साफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधी की वेशभूषा में घूमता छात्र और उसके पीछे स्वच्छता का नारा लगाते उसके साथी। जोश व खरोस से लबरेज इन छात्रों ने गांधी जयंती के मौके पर श्री राम कॉलेज में गुरुवार को जो संदेश दिया उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई देगी। वहीं दूसरी ओर कुछ छात्रों का समूह नुक्कड़ नाटक

किसानों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए निकाली यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान ‘किसान अधिकार यात्रा’ की शुरूआत आज मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल से की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजीव आर्य के नेतृत्व में आज धर्मस्थली शुक्रताल से किसान

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन मृत्यु से मुक्ति के लिए सत्कर्म का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि संसार के सभी जीव काल रूपी सर्प के मुख में हैं। मृत्यु

नारी ही नवयुग की आधारशिला : राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारीज केशवपुरी सेवा केंद्र, मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में ‘नारी–नवयुग की आधारशिला’ विषय पर विशेष महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी, दिल्ली जोन इंचार्ज एवं निदेशिका, बाल्टिक प्रदेश, राशिया तथा राष्ट्रीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal