मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा सत्र के प्रथम कार्यक्रम के रूप में डॉक्टर्स एवं सीए दिवस का आयोजन किया गया
जिसके अंतर्गत क्लब सदस्य अध्यक्ष मनोज सेठी, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप राज गुप्ता, सह मंडलाध्यक्ष विशाल कालरा, सचिव विनोद जलोत्रा, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल, पूर्वाध्यक्ष राजेंदर सिंघल एवं कुलभूषण बजाज द्वारा सर्वप्रथम नगर प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ईश्वर चंद्रा जी को पुष्पगुच्छ देकर तथा चिकित्सा क्षेत्र में उनके द्वारा दी जा रहे सेवाओं के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ ईश्वर चंद्रा जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि छोटे बच्चों को फ़ास्ट फ़ूड आदि खाने से रोकना चाहिए क्योंकि उनके स्वास्थ्य पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। स्मरण शक्ति के साथ ही इम्युनिटी भी कमजोर होती है। यहाँ तक की जो माताए बच्चों को है दुग्ध पान कराती है उन्हें भी भोजन पौष्टिक ही करना चाहिए अन्यथा दूध के माध्यम से विकार बच्चों तक पहुँचते है। तत्पश्चात सदस्य वरिष्ठ त्वचा रोग चिकित्सक डॉ ताराचंद के क्लिनिक पर पहुंचे और उन्हें भी पुष्पगुच्छ देकर एवं चिकित्सा क्षेत्र में उनके कार्यों को सम्मानित करने हेतु उन्हें सर्टिफिकेट दिया गया। डॉ ताराचंद ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए हमें साफ़ सुथरे पानी से ही स्नान करना चाहिए तथा कपडे सूती ही और ढीले पहनने की कोशिश करें अन्यथा त्वचा पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि आप एयर कंडीशन में अधिक समय बैठते है तब हमें पानी भी पर्याप्त मात्रा में समय समय पर लेना चाहिए अन्यथा त्वचा की नमी जाने लगती है और विकार उत्पन्न होते है। कार्यक्रम के अगले चरण में CA सचिन पंत को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी को अपना टैक्स समय पर जमा करके राष्ट्र के की पूर्ति करनी चाहिए।

जनपद में 1200 वोटों के आधार पर होगा मतदान बूथों का पुनर्गठन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक कर एसआईआर के बाद विधानसभा चुनावों के मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय






