मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पचेंडा रोड स्थित पी.आर पब्लिक स्कूल में आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका आंचल गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को चिकित्सा दिवस मनाए जाने से जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी दी, इसके साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों चेतना मल्हन, प्रियांशी राजपूत और विशांक त्यागी ने विद्यार्थियों के साथ मुजफ्फरनगर भोपा रोड स्थित जीवन प्रकाश हॉस्पिटल पहुँचकर चिकित्सकों डा मनोज काबरा (डायबिटोलॉजिस्ट), डा नीरज काबरा (बाल विशेषज्ञ), डा विभोर जैन (ईएनटी विशेषज्ञ), डा यश अग्रवाल (किडनी विशेषज्ञ) से आत्मीय भेंट की तथा उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट किए।

विद्यार्थियों ने डॉक्टरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान, सेवा-भाव और समर्पण से अनगिनत लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। चिकित्सकों ने भी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली का पालन करने के लिए प्रेरित किया तथा मेहनत, लगन और हौसलों के साथ अपने जीवन के लक्ष्यो को प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हमें उन सभी डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देता है, जो दिन-रात मानव सेवा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सेवा, संवेदनशीलता और सम्मान के संस्कार विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। जीवन प्रकाश हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने विद्यार्थियों के इस स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

नगर में धूमधाम से निकाली श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 42 वें “श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार दो अक्टूबर को नगर में धूमधाम से श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नई मंडी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा।देर रात टाउन हॉल पर पहुंचकर संपन्न हुई। नई






