मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित एवं शिक्षक रजनीश शर्मा के साथ जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया सहित जनपद में चिकित्सीय सेवाएं दे रहे वरिष्ठ चिकित्सकों का अभिनंदन करके उनका आभार प्रकट किया।

नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया को नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को सर्व सुलभ बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों तथा उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए विद्यालय मैनेजमेंट एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा तथा विद्यार्थियों द्वारा उनका आभार प्रकट करते हुए उन्हें सम्मान चिन्ह देकर तथा पटका पहनकर सम्मानित करते हुए उन्हें बुके भेंट करके उनका अभिनंदन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया ने भी बहुत ही स्नेह के साथ बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित तथा शिक्षक रजनीऊ शर्मा के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों ने नगर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर पंकज जैन, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ईश्वर चंद्रा, डॉक्टर गिरीश कुमार एवं डॉ समर्थ कुमार, डॉक्टर अभिषेक यादव सहित वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक डॉक्टर अनुभव जैन एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक गर्ग, वरिष्ठ साइकैटरिस्ट डॉक्टर राजवीर मलिक, गला, नाक, कान रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक गोयल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश्वर सिंह एवं महिला तथा प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेखा सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ पी के कंबोज, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीके शर्मा का का उनके क्लीनिक पर जाकर अभिनंदन किया तथा नगर में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उनका आभार भार प्रकट करते हुए उनको नेशनल डॉक्टर्स डे की बधाई देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी चिकित्सकों ने भी विद्यार्थियों से स्नेह से मिलते हुए तथा उनको अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी चिकित्सा ने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन की दिनचर्या में अनुसरण करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने सभी चिकित्सकों का विद्यालय मैनेजमेंट एवं प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा की ओर से अभिनंदन करते हुए उनके द्वारा बच्चों को दिए गए स्नेह एवं दुलार के लिए उनका आभार प्रकट किया।

नगर में धूमधाम से निकाली श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 42 वें “श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार दो अक्टूबर को नगर में धूमधाम से श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नई मंडी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा।देर रात टाउन हॉल पर पहुंचकर संपन्न हुई। नई






