मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी मार्केट में दानवीर भामाशाह की जयंती एवम् व्यापारी कल्याण दिवस भव्य-दिव्य रूप से मनाई गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल व संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने किया। बैठक में भामाशाह के जीवन पर दिनेश बंसल अजय सिंगल,सरदार सुलखान सिंह अशोक कंसल ने प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल ने कहा कि जब हल्दीघाटी के युद्ध में मुगलों से महाराणा प्रताप के पास लड़ते-लड़ते कुछ भी खजाना नहीं रहा तो दानवीर भामाशाह ने अपना खजाना महाराणा प्रताप के लिए खोल दिया जो कि महाराणा प्रताप की सेना के खान पान, रहन सहन के 12वर्षों के लिए पर्याप्त था,तथा कहा कि तुम दोबारा से मेहनत करके अपनी सेना खड़ी करो तथा मुगलों से दोबारा लड़ने की तैयारी करो।बैठक में निम्न व्यापारियों को सम्मान चिह्न भेंटकर एवम् अंग वस्त्र ओढ़कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान राकेश गर्ग, हरीश छाबड़ा, धर्मपाल कपूर, सरदार त्रिलोचन सिंह गंभीर, कृष्ण स्वरूप के अलावा बैठक में निम्न व्यापारियों ने भाग लिया-बाबूराम मलिक दिनेश गिरी ,ओमप्रकाश धीमान, पंकज गोयल, विकास अग्रवाल, अलका शर्मा, अंजू शर्मा ,अनिल तायल ,मनोज गुप्ता, अमित मित्तल, प्रवीण खेड़ा ,अचिन कंसल ,अनिल नामदेव, राकेश कंसल ,योगेश भगत , संजीव गोयल, अभिजीत गंभीर ,प्रशांत जुनेजा ,कुणाल ,विजय सिंधी, सुदेश गर्ग, हरीश त्यागी ,अनिल छाबड़ा ,मित्र सेन कथरिया आदि व्यापारियों ने भाग लिया|

जनपद में 1200 वोटों के आधार पर होगा मतदान बूथों का पुनर्गठन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक कर एसआईआर के बाद विधानसभा चुनावों के मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय






