मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुड कारोबार के लिए एशिया भर में मशहूर मुजफ्फरनगर गुड मंडी के आढ़तियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के द्रिवार्षिक चुनाव में मंगलवार को एक बार फिर से निवर्तमान अध्यक्ष संजय मित्तल के ग्रुप ने सभी 31 सदस्य पदों पर धमाकेदार जीत दर्ज कराई है, जबकि उनके विरोधी भाजपा नेता सचिन सिंघल की करारी शिकस्त हुई और वह इस सबसे कम 28 वोट ही हासिल कर सके। इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा झूठी शिकायतों से मंडी की बिगड़ती छवि और व्यापारियों को होने वाला नुक़सान रहा जिस कारण अधिकांश व्यापारी संजय मित्तल ग्रुप के साथ मजबूती से खड़े रहे। बता दें कि व्यापारी नेता संजय मित्तल लगातार 18 बार अध्यक्ष चुने जा चुके है।
गुड मंडी के चुनाव में कुल 252 में से 241 सदस्य मतदाताओं ने वोट डाली थी जिसके बाद हुई मतगणना में सबसे पहले बिकवाल ग्रुप की वोट गिनी गई।विरोधी प्रत्याशी सचिन सिंघल को हार का सामना करना पड़ा। वह मात्र 28 वोटों पर ही सीमट गए जबकि इस वर्ग से अंकित गर्ग, अरविंद गोयल, आशिष बंसल, देवेन्द्र कुमार, निकेत गोयल, नितिन सिंघल, नितिन संगल, नवीन जैन, प्रदीप कुमार, रविन्द्र कुमार, सचिन मोहन गोयल, सुनील तायल, श्याम सिंह सैनी, विकास गुप्ता व विवेक गर्ग सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। इस चुनाव में पहली बार उतरे सचिन सिंघल भाजपा और विहिप से जुडे होने के कारण पहले हुए चेयरमैनी चुनाव में टिकट मांग चुके है उनके समर्थन में मतदान के दौरान भाजपा नेताओं की सक्रियता भी बनी रही, लेकिन मंडी के व्यापारियों पर उनका कोई भी जादू नहीं चल पाया।
खरीददार वर्ग में निवर्तमान अध्यक्ष संजय मित्तल, अमित जैन, अनुज कुमार सिंघल, हरिशंकर तायल, मुकेश जैन, मनोज कुमार, राजेश गोयल, राजेन्द्र सिंघल, शुभम बंसल, श्याम सुन्दर बेडिया, सुरेन्द्र कुमार बंसल, संदीप गुप्ता, संजीव गोयल, विजय कुमार, विजय गुप्ता व विशाल कालरा कुल 16 सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। विरोधी प्रत्याशी रिंकल बंसल को 30 वोट ही मिल पाई। अब चुने गए सभी 31 सदस्य अध्यक्ष और अन्य पदों का निर्वाचन करेंगे। जीत के बाद संजय मित्तल ने कहा कि वह सभी का प्यार और समर्थन पाकर सभी के ऋणी हो गए है। सदैव संघर्ष करके वह इस ऋण को जन सेवा के माध्यम से चुकाने का कार्य करते रहेेगे।

एसडी मार्केट में दानवीर भामाशाह की जयंती एवम् व्यापारी कल्याण दिवस भव्य-दिव्य रूप से मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी मार्केट में दानवीर भामाशाह की जयंती एवम् व्यापारी कल्याण दिवस भव्य-दिव्य रूप से मनाई गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल व संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने किया। बैठक में भामाशाह के जीवन पर दिनेश बंसल अजय सिंगल,सरदार सुलखान सिंह अशोक कंसल ने प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार






