भारत विकास परिषद मेन के बाल चेतना शिविर का विधिवत समापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन के सहयोग से द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा निर्देशित बाल चेतना शिविर के समापन के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की पूनम गोयल द्वाराबच्चों को सांकेतिक स्वच्छता करा कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ शिक्षक सीमा जी.द्वारा प्लास्टिक मुक्त/पन्नी मुक्त भारत का लाभ बताया गया। बच्चों के द्वारा ही कार्यक्रम की सज्जा करा कर,कार्यक्रम को सिस्टेमेटिक करने का संस्कार भी दिया गया। सिर्फ वैक्स कलर और ड्राइंग शीट से मात्र 10 मिनट में सभी बच्चों ने अच्छे अच्छे ड्राइंग बना कर दिखाए। इस के लिए सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।और चुने गए 11बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठतम शिक्षिका वीना द्वारा अच्छी आदते कैसे विकसित हों उसकी भी ट्रेनिंग दी गई।
कार्यक्रम के अंतिम दिन आज तीन दिन से बच्चों को शानदार प्रशिक्षण दे रहे आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों वीना जी,सीमा शर्मा,पूनम गोयल ,गुंजन शर्मा,मुकेश कुमार जी को भारत विकास परिषद मेन के द्वारा सम्मानित भी किया गया। अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद अध्यक्ष एडवोकेट कान्ति राठी ने प्रवीण शर्मा और पंडित राजेश शर्मा का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से लगभग 80बच्चे एकत्रित हुए और साफ सुथरा प्रांगण बच्चों को ट्रेनिंग देने के लिए मिला।आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने खेल खेल में बच्चों में अनेक संस्कार विकसित करने में सहयोग किया और सभी शिक्षकों को भी प्रेरक विषयों की पुस्तके भेंट करके उनका सम्मान किया। एड कान्ति राठी ने बच्चों को सभी सिखाए गए संस्कार योग ध्यान प्राणायाम आदि को जीवन में उतारने का आव्हान किया। अंत में सत्संग भी हुआ और प्रसाद वितरण भी किया गया। परिषद के सभी प्रमुख बंधु हर्ष जैन,अशोक सिंघल पुरुषोत्तम सिंघल,नवनीत गुप्ता, डॉक्टर दीपक गर्ग,डॉक्टर पायल,सुनीता शाह,मनीष गर्ग,विनीत गुप्ता।आदि का भी शिविर संचालन में भरपूर सहयोग रहा।

नगर में धूमधाम से निकाली श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 42 वें “श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार दो अक्टूबर को नगर में धूमधाम से श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नई मंडी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा।देर रात टाउन हॉल पर पहुंचकर संपन्न हुई। नई

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश

गांधी घूमे कालेज में, दुहराया खुद भी रहो साफ और समाज को भी रखो साफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधी की वेशभूषा में घूमता छात्र और उसके पीछे स्वच्छता का नारा लगाते उसके साथी। जोश व खरोस से लबरेज इन छात्रों ने गांधी जयंती के मौके पर श्री राम कॉलेज में गुरुवार को जो संदेश दिया उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई देगी। वहीं दूसरी ओर कुछ छात्रों का समूह नुक्कड़ नाटक

किसानों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए निकाली यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान ‘किसान अधिकार यात्रा’ की शुरूआत आज मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल से की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजीव आर्य के नेतृत्व में आज धर्मस्थली शुक्रताल से किसान

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन मृत्यु से मुक्ति के लिए सत्कर्म का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि संसार के सभी जीव काल रूपी सर्प के मुख में हैं। मृत्यु

नारी ही नवयुग की आधारशिला : राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारीज केशवपुरी सेवा केंद्र, मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में ‘नारी–नवयुग की आधारशिला’ विषय पर विशेष महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी, दिल्ली जोन इंचार्ज एवं निदेशिका, बाल्टिक प्रदेश, राशिया तथा राष्ट्रीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal