हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल, 1200 टैबलेट और तस्करी में इस्तेमाल बलिनो कार बरामद की गई है। आपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नवनीत सिंह ने नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने नहर पटरी रोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक बलिनों कार को रोककर तलाशी तो नशील कैप्सूल और टेबलेट बरामद हुई। नशीली दवाएं बरामद होने पर पुलिस ने कार सवार इस्लाम पुत्र शादी व सद्दाम पुत्र रियाज निवासी ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सिडकुल में उनका मेडिकल स्टोर है। सिडकुल क्षेत्र में मजदूरों द्वारा नशीले इंजेक्शन की काफी मांग रहती है। इसी लालच में वे नशीली दवाओं का काम करने लगे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसआई विकास रावत, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सतेंद्र चौधरी और कांस्टेबल बलवंत सिंह शामिल रहे।

जनपद में 1200 वोटों के आधार पर होगा मतदान बूथों का पुनर्गठन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक कर एसआईआर के बाद विधानसभा चुनावों के मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय






