हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक पदाधिकारियों व पार्षदों के साथ उपभोक्ताओं की स्पष्ट सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में आयोजित बिजली घर पर विरोध प्रर्दशन किया। इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग एंव स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि बिजली विभाग और सरकार की जनविरोधी कार्यशैली का इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि एक ओर पूरा शहर बिजली कटौती, बढ़ते बिलों और अव्यवस्थाओं से त्रस्त है। दूसरी ओर बिजली विभाग के कार्यालय में बिना किसी अधिकारी की मौजूदगी के लाइटें, पंखे और एसी बेधड़क चलते मिले। जनता के टैक्स और बिजली बिलों से चलने वाले सरकारी दफ्तरों में इस तरह की लापरवाही और संसाधनों की बर्बादी शर्मनाक है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया व पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता पर नई आर्थिक मार थोपने की तैयारी की जा रही है। उपभोक्ताओं की सहमति के बिना घरों में मीटर बदलना न केवल अलोकतांत्रिक है बल्कि आम लोगों के अधिकारों का भी खुला उल्लंघन है। महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव एंव ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि जनता की जेब पर डाका डालने और निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने की यह नीति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। इस मौके पर पार्षद नौमान अंसारी और युवा नेता हिमांशु राजपूत ने कहा कि जनता को डराकर, गुमराह करके या चोरी-छिपे स्मार्ट मीटर लगाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से पुरज़ोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस हमेशा आम जनता के साथ खड़ी थी, खड़ी है और खड़ी रहेगी। जब तक उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा नहीं होगी और सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों से पीछे नहीं हटेगी, तब तक हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड अध्यक्ष नंदन शाह, सोनू शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन पर संजय मित्तल ग्रुप का दबदबा कायम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुड कारोबार के लिए एशिया भर में मशहूर मुजफ्फरनगर गुड मंडी के आढ़तियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के द्रिवार्षिक चुनाव में मंगलवार को एक बार फिर से निवर्तमान अध्यक्ष संजय मित्तल के ग्रुप ने सभी 31 सदस्य पदों पर धमाकेदार जीत दर्ज कराई है, जबकि






