राष्ट्र को सार्थक दिशा देगा कुम्भ का भव्य आयोजन: श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ का दिव्य व भव्य आयोजन राष्ट्र को सार्थक दिशा व युवा पीढ़ी को संस्कार प्रदान करने का कार्य करेगा। यह विचार अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कनखल स्थित मानव कल्याण आश्रम में श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किये। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार संतों के मार्गदर्शन व सहयोग से दिव्य व भव्य कुम्भ आयोजित करने में रात-दिन जुटी है। कुम्भ मेले में समूचे देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु व आस्थावान जन तीर्थनगरी पधारेंगे। अखाड़ों की सहमति से ही अखाड़ा परिषद की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिससे कुम्भ मेला आयोजन में सहयोग व समन्वय बनाने का कार्य बेहतर रूप से किया जायेगा। उन्हांेने देशभर के संतों व श्रद्धालुजनों से आगामी जनवरी से अप्रैल में आयोजित होने वाले कुम्भ महापर्व में पुण्य-लाभ की कामना हेतु पधारने का आवाह्न किया। श्री ललितम्बा देवी ट्रस्ट के महामंत्री अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि पूज्य श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज देश-दुनिया में भारतीय संस्कृति व अखाड़ा परम्परा के संवाहक हैं। उनके कुशल व कर्मठ नेतृत्व में जहां कुम्भ का भव्य आयोजन सम्पन्न होगा वहीं दूसरी ओर संतों को सम्मान व श्रद्धालुजनों को बेहतर सुविधा व सुरक्षा प्राप्त होगी। जिससे आगामी वर्ष में होने वाला कुम्भ मेला ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न होगा। श्री ललितम्बा देवी ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीमहंत देवानन्द सरस्वती, ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री अनिरूद्ध भाटी, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष रेणुका बेन एल. ठक्कर, ट्रस्टी गोविन्द सारडा, स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती, अरूण लड्ढा ने श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र मिश्रा, संजय वर्मा उपस्थित रहे।

गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन पर संजय मित्तल ग्रुप का दबदबा कायम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुड कारोबार के लिए एशिया भर में मशहूर मुजफ्फरनगर गुड मंडी के आढ़तियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के द्रिवार्षिक चुनाव में मंगलवार को एक बार फिर से निवर्तमान अध्यक्ष संजय मित्तल के ग्रुप ने सभी 31 सदस्य पदों पर धमाकेदार जीत दर्ज कराई है, जबकि

एसडी मार्केट में दानवीर भामाशाह की जयंती एवम् व्यापारी कल्याण दिवस भव्य-दिव्य रूप से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी मार्केट में दानवीर भामाशाह की जयंती एवम् व्यापारी कल्याण दिवस भव्य-दिव्य रूप से मनाई गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल व संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने किया। बैठक में भामाशाह के जीवन पर दिनेश बंसल अजय सिंगल,सरदार सुलखान सिंह अशोक कंसल ने प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार

रामपुर तिराहा काण्ड के एक मामले में 32 वर्ष बाद आया फैसला, तीन को सजा व अर्थदंड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। करीब 32 वर्ष पूर्व रामपुर तिराहा कांड के समय उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों से फर्जी हथियार बरामदगी मामले में आरोपी तत्कालीन थाना प्रभारी ब्रजकिशोर और उनके हमराह दो पुलिसकर्मियों को सीबीआई मामलों की सुनवाई करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा नामित विशेष मजिस्ट्रेट एवं एसीजेएम प्रथम देवेन्द्र सिंह फौजदार ने दोषी मानते हुए डेढ

भारत विकास परिषद मेन के बाल चेतना शिविर का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन के सहयोग से द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा निर्देशित बाल चेतना शिविर के समापन के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की पूनम गोयल द्वाराबच्चों को सांकेतिक स्वच्छता करा कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ शिक्षक सीमा जी.द्वारा प्लास्टिक मुक्त/पन्नी मुक्त भारत का लाभ

मुजफ्फरनगर में ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की जनपदीय सभा संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन जनपद मुजफ्फरनगर की एक भव्य जनपदीय सभा का आयोजन मुजफ्फरनगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में पूरे जनपद से आए स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों और ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर संगठन की मजबूती और व्यापारियों की सुरक्षा पर गहन विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर भड़के विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने नमामि गंगे योजना के तहत संचालित ए टू ज सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट परिसर और उसके आसपास लगे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर, फैली गंदगी व अव्यवस्था को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। विधायक पंकज मलिक ने आरोप लगाया कि यह प्लांट

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal