हरिद्वार (रिपोर्टर)। पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 50 हजार के जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी क्राईम निशा यादव ने बताया कि तीन दिन पूर्व श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने 52,500 के नकली नोटों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की विवेचना में जुटी पुलिस टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुछ व्यक्तियों के नकली नोट छापने के उपकरण व नकली नोटों को ठिकाने लगाने के लिए बड़ापुर बिजनौर जाने की मुखबिर की सूचना पर लालढांग तिराहे के पास घेराबंदी कर एक कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर नकली नोट, नकली नोट छापने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने कार में सवार तीन व्यक्तियों देवेन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सरदारपुर छांमली थाना बड़ापुर बिजनौर, गुलजार अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी टांडा सिक्कावाला थाना बड़ापुर जिला बिजनौर व शगुन जोशी पुत्र पवन जोशी निवासी लालढांग थाना श्यामपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी गुलजार आनलाईन नकली नोट छापने वाला पेपर मंगाता था। आरोपी शगुन असली नोट से फोटो खींचकर साप्टवेयर एवं एप की मदद से उसकी गुणवत्ता को बढ़ाता था, जिससे नोट का प्रिन्ट सही आये। आरोपी देवेन्द्र ने बताया कि इससे पहले उसने और गुलजार ने मिलकर बड़ापुर बिजनौर में भी करीब 1 लाख रूपए के नकली नोट छापे थे। उसमें से कुछ नोट खराब हो गये थे। लेकिन करीब 60 हजार रूपए के नकली नोट उन लोगों ने मार्केट में चला दिए थे। जिसके बाद उनका लालच और बढ़ गया। इसलिये देवेन्द्र व गुलजार ने अपने साथी देवेन्द्र के जीजा शिवम व नोट की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये शगुन जोशी को गैंग में शामिल कर लिया। पुलिस टीम में सीओ अवनी तिवारी, एसएसआई मनोज रावत, लालढांग चौकी प्रभारी एसआई मोहन कठैत, कांस्टेबल राहुल देव, सुदेश खरोला, सुशील चौहान शामिल रहे।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






