सनातन धर्म की ध्वजा पूरे विश्व में फहराना ही अखाड़ा परिषद का उद्देश्य-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाडे़ में स्वागत के दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद का उद्देश्य सनातन धर्म की ध्वजा को पूरे विश्व में फहराना और धर्म का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि कुंभ व अर्धकुंभ की सभी व्यवस्थाएं ठीक प्रकार से चलती रहें, इसके लिए परिषद कार्य करती है। नई कार्यकारिणी का गठन आठ अखाड़ों ने बहुमत के आधार पर किया है, जो सम्पूर्ण संत समाज और सभी सनातनियों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करेगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि पूरी दुनिया की दिशा और दशा को यदि कोई ठीक प्रकार से चला सकता है तो वह भारत है, क्योंकि यहां धर्म और संविधान को साथ लेकर चला जाता है। इसी मार्ग पर चलकर दुनिया का भला हो सकता है। संजीव चौधरी ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज निरंतर धर्म के कार्यों में लगे रहते हैं। अखाड़ा परिषद ने उन्हें पुनः अध्यक्ष चुनकर एक नया अध्याय लिख दिया है। उनके अध्यक्ष बनने से धर्म के कार्य देश और दुनिया में और तेजी से बढ़ेंगे। संजीव चौधरी ने कहा कि इतने ज्ञानी और तपस्वी संत के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बनने से देश और धर्म दोनों उन्नति के मार्ग पर तेजी से बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी का जीवन एक आदर्श और प्रेरणा से भरा हुआ है। वे युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श हैं। सबको उनके दिखाए रास्ते पर चलकर देश और धर्म के हितों के लिए कार्य करना चाहिए।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई