हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेव गंगा फाउंडेशन की बैठक में भविष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करते हुए आगामी वन महोत्सव के अंतर्गत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठ में आगामी वर्ष के लिए गौ सेवा और गंगा स्वच्छता को भी लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। संस्था के सदस्यों ने कहा कि गौ संवर्धन और जल स्रोतों का संरक्षण ही भारतीय संस्कृति की मूल धरोहर है। फाउंडेशन द्वारा आने वाले समय में जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में अजीत पाल सिरोही, प्रवीण आत्रे, मयंक चौहान, कुलदीप बिश्नोई, बादल तोमर, साजन वाल्मीकि, दीपक तालियान. अंश मल्होत्रा सतीश शर्मा, पारस तोमर, सुखबीर सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






