हरिद्वार (रिपोर्टर)। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि मां कामाख्या देवी मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। जो श्रद्धालु भक्त आस्था और विश्वास के साथ मां कामाख्या के दर्शन पूजन करते हैं। मां की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। अधूरे कार्य पूरे होते हैं। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि मां कामाख्या देवी मंदिर आदि शक्ति का साक्षात स्वरूप हैं। देश विदेश से लाखों श्रद्धालु भकत और तंत्र साधक मां कामाख्या के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मां कामाख्या अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है। मां कामाख्या की कृपा से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। अधूरे कार्य पूरे होते हैं। रोगों से छुटकारा मिलता है। धन संपदा की प्राप्ति होती है। अपने भक्तों पर सदैव कृपा करती हैं। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि अवसर मिलने पर प्रत्येक व्यक्ति को मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन पूजन अवश्य करने चाहिए।

बहुजन समाज ने किया विधायक रवि बहादुर का समर्थन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के






