शिक्षा बच्चे के जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम-डा.विशाल गर्ग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वागत सामाजिक संस्था ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संचालित किए जा रहे सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। ज्वालापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथी वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग और उनकी माता नरेश रानी गर्ग ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया और उन्हें स्टेशनरी व खाद्य सामग्री वितरित की। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कहा कि शिक्षा ही किसी भी बच्चे के जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वागत सामाजिक संस्था जिस समर्पण और सेवा भाव से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है, वह अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल है। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखते हैं और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं जागरूक समाज का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी सामग्री तथा खाद्य सामग्री वितरित की गई। बच्चों ने अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, समाजसेवी, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और सी-डैक दिल्ली के साथ एमओयू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर एवं सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), दिल्ली के मध्य शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। इस समझौते से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, ज्ञान-विनिमय तथा तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal