हरिद्वार अर्द्धकुंभ को अर्द्धकुंभ के रूप में ही मनाया जाए-स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित भूमा निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज ने शासन, प्रशासन अखाड़ों, धार्मिक संस्थाओं और सनातन धर्मावलंबियों से शास्त्रीय परंपरा का पालन करते हुए हरिद्वार अर्द्धकुंभ मेले को कुंभ पर्व की भांति नहीं बल्कि अर्द्धकंभ के रूप में ही मनाने की अपील की है। पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि अर्द्धकुंभ मेले का कोई शास्त्रीय प्रमाण नहीं है। तीर्थो की मर्यादा और विचारों के आदान प्रदान के लिए राजा हर्षवर्द्धन ने प्रयागराज व हरिद्वार में अर्द्धकुंभ मेला मनाए जाने की परंपरा शुरू की थी। अर्द्धकुंभ मेले में किसी भी शाही स्नान या अमृत स्नान का भी महत्व नहीं है। शास्त्रों में भी अमृत स्नान का ही प्रमाण है, अन्य किसी स्नान का कोई प्रमाण नहीं है। स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज ने बताया कि कुंभ मेला विशेष नक्षत्र के अनुसार होता है। जब गुरू वृष राशि में हों और सूर्य मकर राशि में प्रवेश करें तो प्रयागराज में कुंभ होता है। जब गुरू कुंभ राशि में हों और सूर्य मेष राशि में प्रवेश करंे तो हरिद्वार में कुंभ पर्व होता है। जब गुरू सिंह राशि में हों तब उज्जैन में कुंभ होता है। जिसे सिंहस्थ कुंभ भी कहते हैं। इसी प्रकार जब गुरू और सूर्य दोनों ही सिंह राशि में होते हैं तो नासिक में कुंभ पर्व का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म समुदाय अपनी प्राचीन परंपरा के आधार पर ही अपने मुख्य पर्वो को मनाते हैं। सनातन धर्मावलंबियों को भी अपनी प्राचीन परंपरा व सभ्यता के अनुसार ही कुंभ व अर्द्धकुंभ पर्व को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन से हरिद्वार अर्द्धकुंभ को अर्द्धकुंभ के रूप में ही मनाने का निवेदन किया गया है। अखाड़ों से भी इस संबंध में चर्चा की जाएगी। यदि शासन और मेला प्रशासन द्वारा अर्द्धकुंभ के बजाए कुंभ की अधिसूचना जारी होती है तो कोर्ट का रूख करेंगे। राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में उन्होंने कहा कि मंदिरों में दान स्वरूप आने वाला धन श्रद्धालुओं के श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। दान के धन का श्रद्धालुओं और जनता के हित में सद्पयोग किया जाना चाहिए। यदि रामजन्म भूमि ट्रस्ट अपनी प्राचीन सभ्यता एवं मर्यादा के प्रति प्रतिबंधित रहता तो ऐसा कृत्य कभी नहीं होता। इसलिए केदारनाथ, बद्रीनाथ, तिरूपति बालाजी, सिद्धि विनायक, रामेश्वर मंदिर आदि तमाम प्रमुख मंदिरों में इस प्रकार की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे मंदिरों में आने वाले दान का सद्पयोग हो सके और भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश ना रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने कहा कि कुंभ एक शास्त्रीय धार्मिक परंपरा है। शासन, सरकार या किसी भी व्यक्ति को शास्त्रीय मान्यताओं का उल्लंघन कर नई परंपरा शुरू करने का कोई अधिकार नहीं है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal