राम मंदिर चंदा चोरी व ऑपरेशन सिंदूर का सच छिपाने को लेकर कांग्रेस ने बोला केंद्र सरकार पर हमला

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राम मंदिर चंदा चोरी मामले व ऑपरेशन सिंदूर का सच छिपाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने मोदी सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर में 6 भारतीय जवानों की शहादत का सच देश से छिपाने व राम मंदिर के चंदा चोरी मामले में मुख्य आरोपियों कि बचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सनातन के नाम पर चुनी गई भाजपा सरकार सनातनी नहीं धनातनी है,केवल धन इकठ्ठा करना ही इनका धर्म है। कहा कि आज आरएसएस के पास इतना पैसा कहा से आ रहा है जो हर शहर में इनकी बड़ी बड़ी बिल्डिंगे कार्यालय बन रहे है ऐसे कौन से कारखाने चल रहे है। यह सवाल ना कोई पूछने वाला है और ना ही बताने वाला।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा ने मंदिरों को लूट का अड्डा बना दिया। भाजपा शासित राज्यों में हुए घोटालों पर एसआईटी की जांचों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सच छिपाने के लिए एसआईटी एसआईटी का खेल खेल रही है, आज तक किसी भी एसआईटी की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई। उन्होंने खुद को उत्तराखंड से जोड़ते हुए कहा कि आज तक अंकिता भंडारी मामले में एसआईटी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। न्याय व जांच के नाम पर यह कैसा खेल खेला जा रहा है?
आलोक शर्मा ने कहा कि उन्हें नेशनल वार मेमोरियल में शहीदों के नाम सामने आने के बाद पता चला कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे 6 जवान भी शहीद हुए। कहा कि बड़े शर्म व दुख की बात है कि मोदी सरकार द्वारा इस घटना को पूरे देश से छिपाया गया, जबकि संसद में राजनाथ ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारा एक भी जवान शहीद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद का झूठा दंभ भरती है जबकि इनका राष्ट्रवाद पांखड़ है। उन्होंने मोदी के 56 इंच सीने वाली बात पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा डरपोक प्रधानमंत्री नहीं देखा जिसने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हो। प्रेस वार्ता के अंत में ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सभी 6 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए 1 मिनट का मौन रखा गया। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, बीएस तेजियान, शिवालिक नगर अध्यक्ष मोहन राणा, विकास चंद्रा, कैलाश प्रधान, उदित विद्याकुल उपस्थित थे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal