मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब रोशन ट्यूबवेल पर पहुंचे तो सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार, चोरी से उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से किसानों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने मामले की सूचना तितावी थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और सी-डैक दिल्ली के साथ एमओयू
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर एवं सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), दिल्ली के मध्य शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। इस समझौते से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, ज्ञान-विनिमय तथा तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में






