हरिद्वार (रिपोर्टर)। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में संचालित यात्री पंजीकरण केंद्र पर शुक्रवार को विभिन्न राज्यों से आए 1992 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।
पंजीकरण केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम के लिए 334, गंगोत्री धाम के लिए 340, केदारनाथ धाम के लिए 594 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए 724 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए शुक्रवार को कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
अधिकारियों के अनुसार, ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक 4,54,587 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पंजीकरण केंद्र पर व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। चारधाम यात्रा के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार पहुंचकर यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा रहे हैं।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश






