अधिकारी आतंक न मचाएँ, प्रतिष्ठान सील करने से पहले नियमानुसार नोटिस जारी करें: कपिल देव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने जिले में चल रहे दुकान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किए जाने के अभियान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यापारी या प्रतिष्ठान के विरुद्ध कार्रवाई पूरी तरह कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही की जाए।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण, सचिव विकास प्राधिकरण एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (फायर सेफ्टी ऑफिसर) से वार्ता करते हुए कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों में अनावश्यक आतंक का माहौल बनाना। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी प्रतिष्ठान में किसी प्रकार की कमी या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो पहले संबंधित व्यापारी को नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक कमियों को दूर करने का पर्याप्त अवसर दिया जाए।
मंत्री ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश एवं देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी है। शासन की मंशा भी यही है कि व्यापार सुगमता के साथ संचालित हो तथा नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए। इसलिए प्रशासन को कठोर कार्रवाई के स्थान पर संवाद, सहयोग और नियमानुसार प्रक्रिया को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई न्यायसंगत, पारदर्शी एवं विधिसम्मत हो, ताकि कानून का सम्मान भी बना रहे और आम व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना भी न करना पड़े।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

नगर निगम टीम ने किया रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण अव्यवस्था मिलने पर एक शौचालय सील

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal