जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने किया नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर शंकर आश्रम मार्ग पर नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दुकान स्वामी सचिन गुप्ता और वंश गुप्ता ने स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का बुके भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। आशीर्वाद देते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि नैनिश्क प्रतिष्ठान सत्य, निष्ठा और विश्वास के साथ उन्नति करेगा। ग्राहकों के साथ आत्मीयता, आदर भाव और विश्वास ही प्रसिद्धि का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के शरीर में आंखें महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं, आंखों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। दुनिया के रंगों को आंखें ही दिखाती हैं। अच्छे क्वालिटी के चश्मे ग्राहकों की आंखों को सुरक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने नैनिश्क ऑप्टिकल्स परिवार को आशीर्वाद दिया। दुकान स्वामी सचिन गुप्ता और वंश गुप्ता ने बताया कि प्रतिष्ठान पर आधुनिक जांच सुविधा के साथ किफायती दामों पर ग्राहकों को उच्च क्वालिटी के चश्मे उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि चश्मों के लेंस पर विशेष फोकस रहेगा साथ ही यहां अपने खुद के ब्रांड के साथ अन्य उच्च क्वालिटी के ब्रांड भी मिलेंगे। युवाओं के लिए खास फ्रेम डिजाइन भी रखे गए हैं। आंखों को सुरक्षित रखने के लिए हर जरूरत का चश्मा यहां मिलेगा। पार्टनर ज़ाइस के सेल्स कंसलटेंट अभिजीत सिंह ने बताया कि 180 वर्ष पुरानी कंपनी क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करती। कस्टमाइज्ड लेंस ऐसे होंगे कि विजुअल बिल्कुल सही नजर आए। चश्मे के फ्रेम की लंबाई, चौड़ाई, व्यक्ति की आयु और फेस क्वालिटी देखकर ही चश्मे ग्राहक को दिए जाएंगे। अभिजीत सिंह ने कहा कि आज के दौर में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आंखों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में नैनिश्क ऑप्टिकल्स पर ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मध्यम वर्ग के ग्राहकों के लिए भी अच्छी सेवाएं और किफायती रेंज उपलब्ध कराई गई हैं।

डीएम और एसएसपी को सम्मानित करेगा श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने कांवड़ मेले के लिए बेहतर व्यवस्थाएं किए जाने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार जताया है। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने डीएम, एसएसपी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त

कांवड़ियों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन द्वारा कांवड़ मेले के दौरान 1 अगस्त से नगला इमरती हाईवे रुड़की पर कांवड़ियों को निःशुल्क एंबलेंस सेवा और प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान चोट लगने, पैरों

भारत को ओलंपिक की मेजबानी और खेल महाशक्ति बनाने के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने शुरू की कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल मंत्री रेखा आर्य ने 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी करने का मौका मिले इस कामना के साथ हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। खेल मंत्री रेखा आर्य 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर पहुंचकर महादेव शिव का रूद्राभिषेक करेंगी। इस अवसर पर अखिल

संदेश नगर कनखल में जलभराव से हाहाकार, सड़कें बनीं तालाब, घरों में कैद हुए लोग

हरिद्वार (रिपोर्टर)।.सोमवार सवेरे से दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश के कनखल क्षेत्र के वार्ड 26 संदेश नगर कालोनी में बरसाती पानी भरने से सड़के तालाब बन गयी। नाले का गंदा पानी घरों में भी घुस गया। जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का

कांवड़ियों की सेवा सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य-महंत बिष्णु दास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रवणनाथ नगर स्थित श्रीगुरू सेवक निवास उछाली आश्रम में कांवड़ सेवा शिविर अनवरत रूप से जारी है। आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के नेतृत्व में आश्रम के संत और सेवादार शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। कांवड़ियों को चाय, नाश्ता, भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार को भारी बरसात

कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़े बालक को पुलिस ने पिता से मिलाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ पुलिस बिछड़ों को परिजनों से मिलाने में भी सराहनीय भूमिका निभा रही है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कांवड़ियों की भीड़ में पिता से बिछड़ गए एक 12 वर्षीय बालक को परिजनों से मिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal