दि गुड़ खांडसारी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दि गुड़ खांडसारी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर व्यापारियों के बीच चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान चुनाव अधिकारी जयप्रकाश मुंदड़ा जिस फर्म जयप्रकाश कन्हैयालाल से जुड़े हुए हैं, उसी फर्म से मनमोहन मुंदड़ा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। ऐसी स्थिति में चुनाव प्रक्रिया में हितों के टकराव (Conflict of Interest) को दर्शाती है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर स्वाभाविक रूप से प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। व्यापारियों के अनुसार यह व्यवस्था एसोसिएशन के बायलॉज की भावना एवं निष्पक्ष चुनाव के मूल सिद्धांतों के विपरीत है, जिसके कारण पूरी चुनाव प्रक्रिया विवादों के घेरे में आ गई है।

व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व के चुनावों में प्रॉक्सी वोटिंग को लेकर कई विवाद एवं शिकायतें सामने आई थीं, जिससे चुनाव परिणामों की पारदर्शिता प्रभावित हुई थी। वर्तमान चुनाव में भी ऐसी आशंकाओं के चलते व्यापारी वर्ग में असंतोष एवं अविश्वास का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों की मांग है कि चुनाव प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति पर पुनर्विचार किया जाए तथा चुनाव से संबंधित सभी आपत्तियों एवं शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण होने तक चुनाव प्रक्रिया को स्थगित किया जाए। व्यापारियों का कहना है कि किसी भी संस्था की प्रतिष्ठा और गरिमा उसके निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनावों से ही बनी रहती है। इसलिए आवश्यक है कि चुनाव ऐसे वातावरण में संपन्न हों, जहां प्रत्येक सदस्य को चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर पूर्ण विश्वास हो।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal