पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण और नकल माफिया ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला, सरकार जवाब दे: कांग्रेस

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन ने आयोजित प्रेस वार्ता में नीट पेपर लीक प्रकरण को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कहा. शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी देश में आज बड़े मुद्दे बने हैं।
उन्होंने कहा देश और प्रदेश का युवा आज गहरे संकट से गुजर रहा है। वर्षों की मेहनत और सपनों के सहारे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र बार-बार प्रश्नपत्र लीक, परीक्षाओं के रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब के कारण मानसिक तनाव, असुरक्षा और निराशा का सामना कर रहे हैं। नकल माफिया और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का सरकारी नौकरियों और परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठता जा रहा है।
कांग्रेस नेता गर्ग ने कहा उत्तराखंड में भी भर्ती घोटालों और पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आज स्थिति यह है कि मेहनत करने वाले युवाओं को अपनी योग्यता से अधिक सिस्टम की विफलताओं से लड़ना पड़ रहा है।
देहरादून की होनहार छात्रा रिया कुमारी थापा की दुखद आत्महत्या पूरे समाज को झकझोर देने वाली घटना है। रिया ने नीट परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक और उससे उपजे असमंजस तथा तनाव के बीच उसने यह दुखद कदम उठाया। यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि उस असंवेदनशील व्यवस्था काश् आईना है, जिसने युवाओं को निराशा और अवसाद के गर्त में धकेल दिया है। अब तक देश में अनेक छात्र-छात्राएं परीक्षा संबंधी तनाव और अनिश्चितता के कारण आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हुए हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर व महेश प्रताप राणा ने कहा कांग्रेस पार्टी मानती है कि यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। जब बार-बार परीक्षाएं रद्द होती हैं, प्रश्नपत्र लीक होते हैं और नकल माफिया सक्रिय रहते हैं, तब युवाओं के मन में श् यह भावना पैदा होती है कि मेहनत और प्रतिभा का कोई मूल्य नहीं रह गया है। इससे सरकारी संस्थाओं की विश्वसनीयता कमजोर हो रही है और लाखों युवाओं का मनोबल टूट रहा है।
प्रदेश में एक तरफ भाजपा सरकार सक्त नकल विरोधी कानून की बात करती है और दूसरी तरफ पटवारी परीक्षा का पेपर भी लीक हो जाता है। 2017 से अब तक एकभी पेपर ऐसा नही कराई पायी धामी सरकार जो लीक ना हुआ हो। इसकी सबसे बडी वजह यह है कि पेपरलीक का मास्टर माइन्ड हाकम सिह सरकार की कमजोर पेरवी की वजह से बेल पर रीहा जो जाता है। सरकार की कमजोर पेरवी की वजह श्से जेल से रीहा जो जाता है और रीहा होते ही एक पेपर लीक हो जाता है। हाकम
सिंह का हाकिम कौन है यह भी अबतक पता नही चल पाया क्योकि सरकार नही चाहती कि असली गुनहगार सामने आए क्योकि वो सत्ता में बैठे लोगो में से एक है।
सरकार का शिक्षा बजट जितना है टॉप पाँच परिक्षाओं का खर्च जो आत आदमी वहन करता है वो बजद का तीन गुना है। सीबीएसी जिसकी परीक्षा पास करके ही बच्चा अपना भविष्य बनाता है आगे उसमें सरकार ने अनिमियतताएं कर दी है, जिसकी वजह से आज 40 लाख बच्चों का भविष्य अन्धकार में जा चुका है।
सरकार नही चाहती कि देश पढे और सवाल करे क्योकि सवालों के जवाब भाजपा के पास नही है।
कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार और संबंधित संस्थाओं से मांग करती है कि -. पेपर लीक और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
नकल माफिया के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जाए। लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को समयंबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए उनके साथ खड़ी है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। केस के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी. प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता अंजू मिश्रा, रचना शर्मा, अजय गिरि , राजीव भार्गव, मोहन राणा, उत्कर्ष वालिया, तीर्थ पाल, रवि, अंजू द्विवेदी, गौरव गोस्वामी, बीपीएस तेजियान, शुभम जोशी, अरुण चौहान, नंदन शाह मौजूद रहे.।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal