वृद्ध ने मुख्यमंत्री से लगायी पैतृक भूमि को कब्जा मुक्त कराने की गुहार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वृद्ध ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर पैतृक भूमि को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगायी है। मूल रूप से भगवान तहसील के ग्राम तांसीपुर निवासी हाल में उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला में दुर्गानगर में रह रहे वृद्ध सुशील धीमान पुत्र स्व. घसीटा ने मुख्यमंत्री को प्रेषित प्रार्थना पत्र में बताया है कि वर्ष 1976 में भूमि प्रबंधक समिति तांसीपुर द्वारा उनके पिता को ग्राम तांसीपुर में 100 वर्ग गज का एक भूखण्ड आवंटित हुआ था। उपरोक्त स्थान पर 11 अन्य लोगों को भी भूमि आवंटित की गयी थी। परन्तु पिछले काफी समय से क्षेत्र के भू-माफियाओं द्वारा उनकी भूमि को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। सुशील धीमान ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के दबंग भू-माफियाओं ने गुण्डागर्दी के बल पर उनकी भूमि की दीवार को तोड़कर उस पर कब्जा कर प्लांटिग करने की मंशा से हैण्डपम्प लगा लिया है। विरोध करने पर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी है। लेकिन दंबगों के दबाव में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सुशील धीमान ने बताया कि उक्त भूमि को लेकर एक वाद जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। सुशील धीमान ने मुख्यमंत्री के साथ ही जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal