31 से मेरठ से लखनऊ के लिए दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Share :

मेरठ: मेरठ से लखनऊ के लिए 31 अगस्त से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे, लेकिन मेरठ के सिटी स्टेशन पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। अत्याधुनिक और हवा से बात करने वाली यह ट्रेन मात्र सात घंटे में लखनऊ पहुंचाएगी। 29 अगस्त को इसका ट्रायल हो सकता है।

मेरठ से लखनऊ के लिए काफी समय से हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत के संचालन की मांग की जा रही थी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल कई बार रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर मेरठ से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन के संचालन की मांग कर चुके। हाल ही में सांसद अरुण गोविल ने भी रेलमंत्री से उक्त ट्रेन की मांग की थी। रेलमंत्री उक्त नेताओं को शीघ्र वंदे भारत का संचालन शुरू कराने का भरोसा दिया था। पिछले माह सिटी स्टेशन पर उक्त ट्रेन की धुलाई के लिए वाशिंग लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य भी किया गया था।

मेरठ से लखनऊ के बीच 31 अगस्त से वंदे भारत को ट्रैक पर उतार दिया जाएगा। 10 डिब्बों की यह ट्रेन चेयर कार होगी। जिसमें लोग आरामदायक सीटों पर बैठकर सुहाना सफर कर सकेंगे। यह हाईस्पीड ट्रेन मात्र सात घंटे में मेरठ से लखनऊ का सफर पूरा कर देगी। 31 अगस्त की दोपहर साढ़े 12 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। मेरठ के सिटी स्टेशन पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। रेलवे के अधिकारी उनका आना तय मान रहे हैं, हालांकि अभी प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी होने की सूचना नहीं है।

इस मौके पर दिल्ली मंडल के डीआरएम सुखविंदर सिंह और जीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। 29 अगस्त को इस ट्रेन का ट्रायल रन होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी किराया सूची जारी नहीं की गई, लेकिन इस ट्रेन का किराया अन्य ट्रेनों अधिक होगा। मेरठ के ट्रैक पर अब यह दूसरी वंदे भारत होगी। गत वर्ष दिल्ली देहरादून के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन का मेरठ में स्टपेज है, लेकिन मेरठ से शुरू वंदे भारत शुरू होने से मेरठ की पटरियों पर यह दूसरी वंदे भारत हो जाएगी।

मेरठ से लखनऊ के बीच संचालित होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रास्ते में मात्र दो स्टेशन मुरादाबाद और बरेली रुकेगी, इसके बाद यह ट्रेन लखनऊ के आलमबाग स्टेशन पर रुकेगी। मेरठ से रोजाना सैकड़ों यात्री लखनऊ का सफर करते हैं। 35 वर्ष पूर्व मेरठ से वाया लखनऊ होेकर प्रयागराज तक जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया था। सहारनपुर के यात्रियों की मांग को देखते हुए नौचंदी एक्सप्रेस की छह कोच को सहारनपुर तक भेजना शुरू किया गया। इसे लिंक एक्सप्रेस नाम दिया गया। इसके बाद मेरठ से लखनऊ के लिए राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया। अब लखनऊ के लिए तीसरी ट्रेन वंदे भारत हो जाएगी।

वंदे भारत का मेरठ से संचालन गर्व की बात: बाजपेई
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई का कहना है कि मेरठ से वंदे भारत का संचालन शुरू होना प्रत्येक मेरठवासी के लिए गर्व की बात है। इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे, यह भी गर्व की बात है। मेरठ को अत्याधुनिक ट्रेन मिल गई। लोग 12 घंटे का सफर मात्र सात घंटों में तय कर सकेंगे। लग्जरी ट्रेन में सफर करने वालों को थकान भी नहीं होगी।

मेरठ के सिटी स्टेशन से सुबह 6:35 बजे रवाना होगी।
लखनऊ यह ट्रेन दोपहर 1:45 बजे पहुंचाएगी।
लखनऊ के आलमबाग स्टेशन से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। मेरठ के सिटी स्टेशन पर यह ट्रेन रात को 9:55 बजे पहुंचाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई