मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने एक आवश्यक मीटिंग जिला परिषद प्रांगण के मैक्स एंटरप्राइजेज कार्यालय पर संपन्न की गई, जिसमें मुख्यतः विषय, संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सर्वे के आधार पर जो दवा व्यापारी का उत्पीड़न किया जा रहा है, उससे समस्त दवा व्यापारीयों में आक्रोश है, दवा व्यापारी अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है, क्योंकि जो दवा व्यापारी लाइसेंस लेकर यथा स्थान पर बैठकर सही से व्यापार कर रहा है, उसी का उत्पीड़ित किया जा रहा है, जबकि कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अनाधिकृत तरीके से दवा का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिनकी ना तो जांच होती है, और ना ही उन पर कोई कार्रवाई होती है। मुजफ्फरनगर संगठन- प्रमुख सचिव एवं मुख्य सचिव से यह मांग करता है की लाइसेंस धारी दवा व्यापारी का उत्पीड़न ना किया जाए बल्कि जो अवैध तरीके से दवा का दुरुपयोग कर रहे हैं उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए। मीटिंग में मुख्यतः जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान, संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, चेयरमैन सतपाल सिंह, संरक्षक डॉ० आरके गुप्ता, जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटरोजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सोम, कार्यवाहक महामंत्री दिव्य प्रताप सोलंकी, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, संगठन मंत्री सुबोध जैन, सचिन त्यागी, कुलदीप शर्मा, पंकज तनेजा, विकास दीप तोमर, संदीप चौहान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






