मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा।
समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन करा रही है। इस वर्ष 21 जून दिन रविवार से नई मन्डी रामलीला भवन मे भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन संाय साढे सात से साढे दस बजे तक होगी। कथा व्यास के रूप मे साक्षी गोपालदास महाराज भक्तों को कथा श्रवण करायेंगे। कथा के उपरंात प्रतिदिन विशाल भण्डारा होगा। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह सात बजे से शहर के विभिन्न स्थानो से अलग अलग निकाली जाएगी। 21 जौलाई को सायं 4 बजे मेहता क्लब नई मन्डी से भगवान जगन्नाथ जी की विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। समिति के सदस्यो ने नागरिको से अपील की है कि वे कथा मे एवं रथ यात्रा मे शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीवाद प्राप्त करें। प्रेसवार्ता मे लावण्यपुरी, राकेश अग्रवाल, गिरीश अरोरा, पंकज अग्रवाल, कुलवन्त सिंघल काकन, अम्बरीश गोयल, सुरेन्द्र अग्रवाल, मनोज खण्डेलवाल, गिरीश अग्रवाल, संजीव बत्रा, राकेश वर्मा, संदीप माहेश्वरी, रविकान्त सिंघल, राजीव गुप्ता, स्वपनिल गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, मनीष गर्ग, राजेश गर्ग, हरीश, सरगम सक्सैना, नीरज गोयल, विजय गुलाटी, सचिन, आशीष, शशंाक, लोकेश, राजेश गर्ग आदि मौजूद रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






