हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया वार्ड 14 में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने नारियल फोड़कर वार्ड 14 ऋषिकुल क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा नेता मुकेश कौशिक और पार्षद ललित सिंह रावत भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि वार्ड वासियों की समस्याओं को हल करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनसमस्याओं का निराकरण कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की योजनाओं को प्रमुखता से लागू किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित में अनेक विकास योजनाएं संचालित कर रही है। जिनका लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काफी समय से क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। मेयर ने बताया कि वार्डों में बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। समस्याओं का संज्ञान लेकर भाजपा प्रतिनिधि भी लगातार सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड को आदर्श रूप में स्थापित करना उनका लक्ष्य है। भाजपा नेता मुकेश कौशिक ने कहा कि हरिद्वार का समग्र विकास करना ही भाजपा की प्राथमिकता है। पार्षद ललित सिंह रावत ने मेयर किरण जैसल का आभार जताते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में मेयर की निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। पार्षद भी अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को हल करने में मेयर का सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान संजना शर्मा, मंगू सिंह, रणजीत सिंह, दीपक नौटियाल, कमल कौर, पूजा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal