मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग मुज़फ्फर्नगर द्वारा 21 जून को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुज़फ्फर्नगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर “कॉमन योगा प्रोटोकॉल” के अंतर्गत आयोजित कराया जाएगा। “हर घर योगा, हर दिन होगा” के नारे के साथ जनपद मुज़फ्फरनगर में आयोजित किये जा रहे विभिन्न योग कार्यक्रम/योग शिविर में मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार, डीएम उमेश मिश्रा तथा मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में जनपद मुज़फ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
आज इसी कड़ी में डॉ राजीव कुमार द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय प्रभारी डॉ रणवीर सिंह को फ्लायर्स एवं लीफलेट भेंटकर राजकीय पुस्तकालय के सदस्यों, पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों/ विद्यार्थियों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग करने हेतु अपील की गई। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग मुज़फ्फर् नगर द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने हेतु जनजागरूकता हेतु योग सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान डॉ इसमपाल
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील “योग संगम” को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






