कंपनी स्क्रैप से निकलने वाली चांदी चोरी करने के मामले में तीन कर्मचारी गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। फैक्टरी के स्क्रैप से निकलने वाली चांदी चोरी का खुलासा करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 581.87 ग्राम चांदी बरामद की है। तीनों आरोपी कंपनी के कर्मचारी हैं। 15 जून को सिडकुल स्थित सीएमआर कंपनी के ऋषि तिवारी ने कंपनी के स्क्रैप से निकलने वाली चांदी चोरी कर लिए जाने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद विवेचना एडिशनल एसआई अनिल सैनी को सौंपी गयी। जांच के दौरान कंपनी के तीन कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कंपनी से चांदी चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर कंपनी की दीवार के पास फेंकी गई एक नीले रंग की थैली बरामद की गई। जिसमें कपड़े की पोटली में छिपाकर रखी गई चोरी की चांदी मिली। जिसकी पहचान ऋषि तिवारी ने कंपनी की चांदी के रूप में की। इसके बाद तीनों आरोपियों दीपक पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम रसूलपुर रिठौली थाना चोला चौकी बुलंदशहर (उ.प्र.) हाल निवासी अशोक वाटिका हरीनगर कालोनी सिडकुल रवि चौहान पुत्र मदनपाल चौहान निवासी ग्राम रोशन नगर थाना उजझानी जनपद बदायूं (उ.प्र.) हाल निवासी विष्णुलोक कालोनी रानीपुर व कमल कुमार पुत्र भूदेव सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना शिवालाकला जिला बिजनौर (उ.प्र.) हाल निवासी रामधाम कालोनी सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया गया।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal