मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाले ओवरब्रिज सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया गया।

बैठक में रेलवे के एडीआरएम, इंजीनियरों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, सोमपाल भाटी, बिजेंद्र सिंह, व्यापारी नेता संजय मित्तल, संजय मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान नई मंडी को ओवरब्रिज के माध्यम से शहर से जोड़ने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। रेलवे अधिकारियों ने सांसद को आश्वस्त किया कि नए ओवरब्रिज का कार्य अगले छह माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही नई मंडी क्षेत्र में रेलवे टिकट घर भी जल्द शुरू करने की बात कही गई।
सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के तीनों प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए वाटर कूलर लगाए जाएंगे तथा नया सुलभ शौचालय भी बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
बैठक के दौरान मौजूद लोगों ने रेलवे विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़े कुछ आरोप भी अधिकारियों के समक्ष रखे। इस पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इंस्पेक्टर विनीत गौतम ने आपत्ति जताई, जिसके बाद माहौल कुछ देर के लिए गर्म हो गया। सांसद हरेंद्र मलिक ने मामले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने की नसीहत दी।
सांसद ने कहा कि मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन जनपद का प्रमुख रेलवे केंद्र है और यहां आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। बैठक के बाद सांसद ने रेलवे अधिकारियों के साथ ओवरब्रिज निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संगम एक्सप्रेस को सहारनपुर से संचालित किए जाने की मांग भी दोहराई तथा रेलवे अधिकारियों से जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.






