नंदी गौशाला जाकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया गौ पूजन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर कूकड़ा मंडी स्थित नंदी गौशाला एवं ट्रीटमेंट सेंटर जाकर गौवंशीय पशुओ की देखरेख की व्यवस्थाओं को परखने के साथ ही गौ पूजा कर पशुओं को गुड़ चना और चारा आदि खिलाया। इसके साथ ही उनके द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर राधा कृष्ण की झांकियों का शुभारंभ करने के साथ ही पूजन भी किया। इस दौरान सभासद, ईओ और अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उनके साथ रहे।

नगरपालिका परिषद् की ओर से इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर सफाई की विशेष व्यवस्था कराई गई थी। आस्था का सम्मान करते हुए पालिका प्रशासन की ओर से मंदिरों पर अवशेष पूजन सामग्री के निस्तारण के लिए विशेष टीम और गाड़ियों को लगाते हुए उनको गडढों में दबवाने का काम किया गया। इसके साथ ही मंदिरों पर लाइट, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर बीती रात चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा पालिका के अधीन कूकड़ा मंडी में चल रही नंदी गौशाला एवं ट्रीटमेंट सेंटर का भी भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गौ पूजन करते हुए गौवंशीय पशुओं को तिलक करते हुए गुड़ चना और चारा खिलाया। गौशाला में व्यवस्थाओें का जायजा लिया और चारा तथा उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान सभासद प्रशांत गौतम, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, केयर टेकर अनुज चौधरी, ठेकेदार राजेश कुमार, अवनीश बिडला आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा शहर के मौहल्ला सुभाष नगर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचकर पूजन किया गया। यहां पर क्षेत्रीय सभासद अमित कुमार द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, पूजा पाल और कपिल पाल आदि मौजूद रहे। गांधी कालोनी स्थित गोलोक धाम मंदिर में पहुंचकर भी उन्होंने जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सभासद अमित पटपटिया ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। सभासद प्रशांत गौतम, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, अमित कुमार, पूर्व सभासद प्रेमी छाबड़ा, बलजीत सिंह, मनु पटपटिया मौजूद रहे। रुड़की रोड स्थित कंबल वाली गली में जन्माष्टमी पर्व पर सजाई गई झांकी को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शुभारंभ किया। यहां क्षेत्रीय सभासद हनी पाल और भाजपा नेता सुधीर खटीक ने चेयरपर्सन और उनके साथ आये सभासदों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal