प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड भी विकास और नवोदय के संकल्प को पूरा कर रही है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक पक्के घरों का निर्माण किया गया। 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन, 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा तथा मुद्रा योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि आज देश के 16 करोड़ से अधिक घरों तक हर घर नल से जल योजना के माध्यम से पेयजल पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल लेन-देन, रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष अनुसंधान, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। दुनिया के कुल डिजिटल लेन-देन का 56 प्रतिशत भारत में हो रहा है, जो देश की बढ़ती तकनीकी क्षमता का प्रमाण है। सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है और उत्तराखंड का तेजी से विकास हो रहा है। सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हरिद्वार जनपद में भी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा हरिद्वार को आकांक्षी जनपद कार्यक्रम में शामिल किया गया है। कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न घाटों, सड़कों, पुलों एवं संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसके अलावा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा खेल एवं आधारभूत संरचना विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य भी संचालित किए जा रहे हैं। प्रैसवाता में बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दायित्वधारी राज्य मंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मनोज गौतम आदि मौजूद रहे।

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

आइडियल किड्स में धूमधाम से मनाया गया फ्रेंडशिप डे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में फ्रेंडशिप डे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने छोटे छोटे तमाशे एवं तेरा यार हूं मैं आदि गीतों पर सुंदर नृत्य की किए। सभी बच्चों ने अपने नन्हे नन्हे हाथों से सुंदर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाकर एक

कार्रवाई की मांग को लेकर सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के महावीर चौक धरने में हमलावर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की नेता डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। धरने व भूख हड़ताल को समर्थन देने के लिए पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर समर्थन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal