मंत्री कपिल देव ने अस्पताल पहुंचकर घायल मासूम बालिका का जाना हाल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला चिकित्सालय में ढाई वर्षीय मासूम बालिका पर कुत्ते के हमले की दुःखद एवं मर्मस्पर्शी घटना की सूचना प्राप्त होते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल वाराणसी से लौटने के उपरांत तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपचाररत चिकित्सकों से बालिका की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा पीड़ित परिजनों से भेंट कर उन्हें इस विषम परिस्थिति में हरसंभव सहायता एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन प्रदान किया। मंत्री कपिल देव ने सीएमएस एवं संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि बालिका को सर्वोच्च स्तर की चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरती जाए।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तत्पश्चात जिलाधिकारी से विस्तृत वार्ता कर जनसुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में आवारा कुत्तों एवं बंदरों की बढ़ती समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से विशेष कार्यबल (स्पेशल टास्क फोर्स) गठित करने पर बल दिया, जिससे इस समस्या का स्थायी, प्रभावी एवं वैज्ञानिक समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों, विशेषकर बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने निर्देश दिए कि आवारा पशुओं के प्रभावी नियंत्रण, सतत निगरानी व्यवस्था, जनजागरूकता अभियानों तथा आवश्यक निवारक उपायों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का दायित्व केवल घटना के उपरांत संवेदना व्यक्त करना नहीं, बल्कि ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु दूरदर्शी एवं परिणामोन्मुखी कदम उठाना भी है। इसी उद्देश्य से प्रशासन को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं, जिससे जनसामान्य को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal