मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्णकृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा व्यास पंडित कृष्णानन्द महाराज के साथ वार्ड सभासद महिका गुप्ता व शोभित गुप्ता को माल्यार्पण एवं गीता जी की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात गीताजी का पाठ भावपूर्ण किया। जिसमें मन्दिर परिसर में सैकड़ों की संख्या मे उपस्थित श्रद्धालु जन आनंदित/भाव विभोर हो झूम उठे। पं कृष्णानन्द शुकतीर्थ ने रुक्मणी मंगल के प्रसंग मे श्रीकृष्ण और देवी रुक्मिणी के विवाह का विस्तार से वर्णन किया, जिसको सुनकर मन्दिर परिसर मे भारी संख्या मे उपस्थित श्रद्धालुजन भक्ति भाव मे लीन होकर मंगल गान करने लगे। खचाखच भरे मन्दिर परिसर मे श्रद्धालुजन पूरे मनोभाव/श्रद्धा से कथा श्रवण कर रहे है। अजय भईया के द्वारा प्रस्तुत भजन एक ही गुरु जी के आगे पढ़े थे श्री कृष्ण छोटे सुदामा बड़े थे पर सभी श्रद्धालुजन तालियाँ बजाकर नाच/झूम उठे।
सम्मान समारोह एवं गीतापाठ में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह, अजय गर्ग, सुभाष गर्ग, संजय अरोरा, महेन्द्र रावत, विपिन कुमार, मिनाक्षी गर्ग आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे पण्डित जी द्वारा सभी भारी संख्या मे उपस्थित सम्मानित श्रद्धालुओ का ह्रदय से आभार व्यक्त किया एवं सभी उपस्थित श्रद्धालुजनो की मंगल कामना की तथा आशीर्वाद दिया।

कलेक्ट्रेट पहुंचे गादला के ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को सौंपा ज्ञापन
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांदला गांव में पिछले सात वर्षों से बनी जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। हिंदूवादी नेता सुमित बजरंगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर गांव की बदहाल स्थिति से अवगत कराया।






