त्रिवेणी शुगर मिल खतौली में श्रीमद् भागवत कथा का समापन हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न

Share :

खतौली (रिपोर्टर)। त्रिवेणी शुगर मिल खतौली स्थित माँ वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में चल रही सप्ताहव्यापी श्रीमद् भागवत कथा का समापन आज को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन पूज्य कथा व्यास पंडित गंगोत्री तिवारी ‘मृदुल’ जी महाराज ने समस्त श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
हवन एवं पूर्णाहुति: प्रातः काल से ही यज्ञ मंडप में वैदिक रीति से हवन का आयोजन किया गया। पूर्णाहुति के अवसर पर यूनिट हेड डॉ. अशोक कुमार, राजेश सिंह, आशीष शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ. ए.एन. पांडे, विशाल अग्रवाल, अशोक शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, प्रदीप मलिक, अशोक शर्मा एवं इतेश राठी सपत्नीक उपस्थित रहे। सभी ने विधि-विधान से हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं।
कथा के समापन पर पूज्य महाराज जी ने उन सभी भक्तों को आशीर्वाद सहित कलश वापस प्रदान किए, जिन्होंने कथा आरंभ होने से पूर्व कलश स्थापना की थी। महाराज जी ने कहा कि “यह कलश आपके घर में सुख, समृद्धि और भगवत कृपा का प्रतीक बनेगा।” अपार जनसमूह की सहभागिता: हवन कुंड में आहुति देने के लिए मिल के अधिकारी, कर्मचारी, गन्ना किसान एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं का अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। श्रद्धा और उत्साह का ऐसा संगम देखकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूर्णाहुति एवं महाआरती के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूज्य मृदुल जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “सप्ताह भर की इस कथा श्रवण से आप सभी के जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार हुआ है। भागवत का यही संदेश घर-घर पहुंचे, यही कामना है।” त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लि., यूनिट खतोली के भागवत प्रबंधन समिति ने कथा के सफल एवं भव्य आयोजन पर पूज्य महाराज जी, सभी यजमानों, सहयोगी कर्मचारियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal