“रेड कार्ड टू चाइल्ड लेबर” के बूते जगाई जागरूकता की अलख

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 2026 की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आधिकारिक थीम “बाल श्रम को लाल कार्ड: बच्चों के लिए निष्पक्ष खेल, वयस्कों के लिए सम्मानजनक काम” के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डा राजीव कुमार के सानिध्य में किया गया। इस दौरान विश्व बाल श्रम निषेध पर दिवस पर संकल्प लें कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और खुशहाल बचपन का अधिकार सुनिश्चित किए जाने का आह्वान किया गया। साथ ही 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है इसके प्रति जागरूक किया गया। बच्चों की दुनिया स्कूल, खेल के मैदान और सपनों से सजे उज्ज्वल भविष्य की होनी चाहिए, श्रम और शोषण की बेड़ियों से नहीं। जब प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा, तभी एक सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।
डीएम उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में बाल श्रम को लाल कार्ड: बच्चों के लिए निष्पक्ष खेल, वयस्कों के लिए सम्मानजनक काम” के नारे के तहत, 2026 विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान बाल श्रम को रोकने और बच्चों को इससे बाहर निकालने वाली नीतियों पर मजबूत कार्रवाई का आह्वान करता है। विश्व भर में 13.8 करोड़ बच्चे बाल श्रम में लगे हुए हैं, जिनमें से लगभग 54 करोड़ खतरनाक कामों में लगे हुए हैं। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर, बाल श्रम के खिलाफ लाल कार्ड उठाएं। एकजुट हों, आवाज़ उठाएं ताकि दुनिया भर के बच्चों, परिवारों और समुदायों के लिए वास्तविक बदलाव में बदला जा सके।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक

शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal