रणवीर सैनी को मजबूती से उपचुनाव लड़वायेगा अति पिछड़ा समाज

Share :

मुजफ्फरनगर। शुक्रताल में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा बुलाई गई भागेदारी पंचायत में राजनीतिक दलों द्वारा अति पिछड़ा वर्ग को तवज्जो नही देने पर आक्रोश जताया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग किसी दल का गुलाम नही रहा है वह अपने हित के बारे में सोचने लगा है। उन्होंने कहा की राजनीतिक दल अति पिछडो को अपना गुलाम समझ रहे है अब अति पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा समाज विरोधी दलों का जल्द ही गंगा में पिंड दान करने वाला है। पंचायत में मीरापुर क्षेत्र के अति पिछड़े समाज के प्रधानो, पूर्व प्रधानो,व बुद्विजीवी व पदाधिकारीयो की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने जिले के समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार रणवीर सिंह सैनी को चुनाव लड़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा की समस्त अति पिछड़ा वर्ग सर्व समाज के सहयोग से रणवीर सिंह सैनी को मजबूती से चुनाव लड़ाने का काम करेगा। रणवीर सिंह सैनी को मोर्चा पदाधिकारीयो के सहयोग से 11 लाख रुपये की चुनाव में मदद भी करेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सदनों में हमारे जनप्रतिनिधि नही होंगे तब तक हमारे हित व अधिकार शुरक्षित नही हो सकते। उन्होंने कहा है कि अगर राजनीतिक दलों ने अति पिछड़ा वर्ग के लोगो को टिकट देने का काम किया तो समाज के लोग एकजुट होकर चुनाव लड़वाने का काम करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति सहित समाज के सभी बुध्दिजीवी व गणमान्य लोगों ने रणवीर सिंह सैनी की घोषणा पर उन्हें पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया। रणवीर सैनी ने कहा की वह राजनीति मे ईमानदारी और जनसेवा को आधार बनाकर कार्य करेंगे। ओर वह राजनीति की दिशा व दशा बदलने के लिये राजनीति में आये है क्योंकि जिले में अति पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व शून्य हो चुका है हमे अपनी ताकत पहचान कर आगे बढ़ना होगा पंचायत में अति पिछड़ा वर्ग के पाल प्रजापति सैनी कश्यप विश्वकर्मा नाइ धोबी जोगी बंजारा समाज के लोगो ने तन मन व धन से रणवीर सैनी की चुनाव लड़ने की घोषणा पर एक सुर में सहमति जताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखपाल कश्यप व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया ने संयुक्त रूप से किया संचालन जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल एडवोकेट ने किया। इस दौरान, महेंद्र सैनी प्रधान, कवाल, डॉ राजकुमार प्रजापति, कपिल प्रजापति सभासद, जिला अध्यक्षओम प्रकाश वर्मा,भारत सिंह पाल,टीटू कश्यप, नरेंद्र सैनी प्रधान, राजपाल सैनी प्रधान,शिवकुमार प्रजापति सभासद, राजाराम प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, विपिन प्रजापति, डॉक्टर राजेश प्रजापति, कृष्णपाल सैनी, शुभम पाल, ब्रजर्बंधु सैनी, रतन सिंह पाल, जिला उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति, भारतपाल, टीटू कश्यप, राकेश पाल, विपिन धीमन, सुरेश धीमान, विजेंद्र वर्मा,अनिल पाल, कृष्ण पाल इंजीनियर, सुमित प्रजापति,रोशन लाल प्रजापति भोपा,सहित सैकड़ों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal