मुज़फ्फरनगर कलक्ट्रेट में लगी आग का मॉक ड्रिल, रेस्क्यू ऑपरेशन और आपदा प्रबंधन का प्रदर्शन

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा विभाग के बैनर तले व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में होने वाली संभावित जन-धन हानि को कम करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था।
मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर विभिन्न विभागों द्वारा रेस्क्यू और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह तथा सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और संयम बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि सही समय पर सही निर्णय लेने से बड़े हादसों को टाला जा सकता है।
ड्रिल के दौरान इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की छत पर फंसे 2 लोगो को सुरक्षित निकालने का लाइव प्रदर्शन किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सीढ़ी के माध्यम से व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। इस प्रक्रिया के जरिए आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और बचाव कार्यों की तत्परता का भी परीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल समय-समय पर आयोजित की जाती हैं ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति आने से पहले लोगों को मानसिक और व्यवहारिक रूप से तैयार किया जा सके। इससे विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ता है और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता में सुधार होता है। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस, पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड व आपदा मित्रो ने सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और बचाव तकनीकों का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सरकारी कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह और आपदा विभाग के ट्रेनर जैकी कुमार ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे सुरक्षित तरीके से बुझाने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही जानकारी और सतर्कता से कई बड़े हादसों को रोका जा सकता है। कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी आर.के. यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमशेर आलम,आपदा एवं नागरिक सुरक्षा सहायक नासिर हुसैन, प्रवेश कुमार, गुलफाम अहमद व प्रिन्सी आदि का सहयोग रहा।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal