संतों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए केंद्र सरकार-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजस्थान के कोटा में हुई निरंजनी अखाड़े के महंत देवानंद वन की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए संत समाज ने राजस्थान सरकार से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि महंत देवानंद वन की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गयी थी। पुलिस हत्यारों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि एक प्रतिष्ठित अखाड़े से जुड़े संत की हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्मा चलाकर कड़ी सजा दिलायी जाए। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद एवं संत समाज का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर संतों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग करेगा। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ सनातन के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाने वाले महंत देवानंद वन की हत्या बेहद दुखदायी है। राजस्थान सरकार को कड़े कदम उठाते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि महंत देवानंद वन की हत्या से पूरे संत समाज में रोष है। सरकार को संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ महंत देवानंद वन की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर संत समाज को न्याय दिलाना चाहिए। स्वामी अनंतानंद, स्वामी रामानुज सरस्वती, स्वामी वेदमूर्ति पुरी, स्वामी आदि योगी पुरी, स्वामी सहजानंद पुरी, स्वामी कपिलानंद सरस्वती ने भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से

पटाखे से झुलसने के कारण बालक के असामयिक निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचकर मनोज गुप्ता (निदेशक, जीसी पब्लिक स्कूल) एवं कविता गुप्ता (शिक्षिका एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल) के पुत्र के पटाखे से झुलसने के कारण हुए असामयिक निधन पर गहरा

जनपद में आज से बाल चिकित्सा का महाकुंभ, UP PEDICON 2026 में जुटेंगे विशेषज्ञ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत को नई पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन UP EDICON 2026 आज 13 नवंबर से जनपद मुजफ्फरनगर में शुरू होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता एक मंच पर जुटेंगे।

लाला जगदीश प्रसाद में कर्म की प्रधानता और गणित विषय के सरल गुर बताए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीतांजलि शर्मा एवं डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी, टोंक राजस्थान से आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत शर्मा

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal