मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्राप्त नगर इकाई मुजफ्फरनगर द्वारा “वसुंधरा बचाओ जन-जागृति रैली” का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था।
रैली में परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर अनुराग दुबलिश सरल माधव, हर्षवर्धन जैन, विशाल शर्मा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, शलभ गुप्ता, परिषद अध्यक्ष कांति राठी, पुरुषोत्तम सिंघल, अंजलि गर्ग, दीपक गर्ग, प्रीत वर्धन शर्मा, विनय गर्ग, विनीत गुप्ता, अरुण, अवनीश, शरद ऐरन एडवोकेट, नवनीत, राजेंद्र सिंघल, अंकुर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संजय मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसा समाज बनाना है जहाँ प्रत्येक नागरिक गर्व से कह सके— “मैं हरित मित्र हूँ।” उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाने, जल संरक्षण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा ऊर्जा बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। रैली के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने के संबंध में जन-जागरण संदेश दिए गए तथा नागरिकों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छ, हरित एवं जागरूक भारत के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। वृक्ष लगाएँ–पर्यावरण बचाएँ, जल बचाएँ–भविष्य बचाएँ।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






