अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग के संयोजन में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिलकर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों को हो रही समस्याओं की जानकरी देते हुए ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों की दुकान की तिरपाल अतिक्रमण की श्रेणी से हटाया जाये क्योंकि व्यापारी तिरपाल को हटा भी देते हैं लेकिन अतिक्रमण के दौरान तिरपाल को भी हटाया जा रहा है जिससे व्यापारियों के सामने दिक्कतें आ रही है। तिरपाल धूप, वर्षा एवं गर्मी से ग्राहकों एवं व्यापारियों को राहत प्रदान करती है। उन्हांेने कहा कि छोटे मझोले व्यापारियों के रोजगार को भी ध्यान में रखकर अतिक्रमण चलाया जाये।
डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारी सदैव ही शासन-प्रशासन का सहयोग करता है। अनेकों स्नाने पर्वों, मेलोें एवं कुम्भ जैसे आयोजनों में भी व्यापारी हमेशा ही शासन-प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग देता चला रहा है लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों के सामान का भी नुकसान हो जाता है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर व्यापारियों का अहित नहीं होना चाहिए। दुकानों की शेड हटाने से व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ता
व्यापार मंडल संगठन महामंत्री योगेश भारद्वाज एवं व्यापार मंडल शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने भी जिलाधिकारी हरिद्वार से अपील की है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों का नुकसान नहीं होना चाहिए। जिन स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है उसकी जानकारी पूर्व में दी जाये जिससे वह अपने सामान की रक्षा, सुरक्षा कर सकें।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal